हनुमान जन्मोत्सव पर इटावा में निकली विशाल शोभायात्रा
दुर्गा व बजरंग दल अखाड़ा एवं कच्ची घोड़ी रही आकर्षण का केन्द्र

जितेंद्र कुमार नागर
इटावा में श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति इटावा द्वारा इटावा नगर में हनुमान जयंती पर शनिवार दोपहर को झरनिया बालाजी मन्दिर इटावा से विशाल शोभायात्रा अखाड़ों व झांकियों के साथ निकाली गई, सर्व प्रथम बालाजी की पूजा अर्चना व आरती कर शोभायात्रा को अथिति विहिप प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख इंद्रराज मीणा, विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़, जिला सह मंत्री दीपक पारेता, जिला धर्म यात्रा प्रमुख सतीश सोनी, दुर्गा अखाड़ा संस्थापिका पार्षद गायत्री सोनी, नगर संयोजक अनिल उपाध्याय द्वारा प्रस्थान करवाया।
शोभायात्रा में दुर्गा अखाड़ा की बहने संस्थापिका गायत्री सोनी के व बजरंग दल के अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में अखाड़े के करतब दिखा रहे थे जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहें। अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। साथ ही चार दुर्गा घोड़ी पर सवार होकर हाथ में ध्वज लेकर चल रही थी। वहीं सबसे आगे भजनों के धुन पर लोक कलाकार कच्ची घोड़ी के नृत्य कर रहे थे जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा में राम दरबार व हनुमान जी की संजीव सुन्दर झाकी चल रही थी।
शोभायात्रा दोपहर 3 बजे झरनिया बालाजी मन्दिर से प्रारम्भ हुई जो हाट मैदान, गेंता रोड, मेन बाजार, पुलिस थाना, सरोवर नगर, खातोली रोड, अंबेडकर सर्किल से वापस मेन रोड होते हुए झरनिया बालाजी मन्दिर राम जानकी मन्दिर पर पहुंची जहां पर भगवान राम दरबार की महाआरती का आयोजन किया गया जिसके तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा का मार्ग में जगह जगह तोरण द्वार लगाकर पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। वहीं कई स्थानों पर सामाजिक लोगों द्वारा शीतल पेय की स्टाल लगाई गई।
शोभायात्रा में सुरक्षा हेतु इटावा पुलिस थाना प्रभारी संदीप विश्नोई मय जाप्ते के साथ में रहे।
इस दौरान शोभायात्रा विहिप जिला धर्माचार्य प्रमुख तेजराज सिंह, नगर संयोजक अनिल उपाध्याय, सह संयोजक अभिषेक सेन, नीरज पारेता, निर्मला नागर, महावीर जांगिड़, नरेश खंडेलवाल, मुकेश पारेता, विजय पारेता, मुकेश भारती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।