राज्य

शिक्षा एवं पंचायत राज्यमंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन को स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया

नपाध्यक्ष ने चलाया सफाई अभियान, बाज़ारों में लगाया झाड़ू

गोलू राठौर रामगंजमंडी

रामगंजमंडी शहर में शनिवार को शिक्षा एवं पंचायत राज्यमंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने भी झाड़ू से सफाई की। इसके बाद रामगंजमंडी उपजिला अस्पताल में ठंडे पानी की शिकायत पर पालिका अध्यक्ष ने तुरंत ठंडे पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और हॉस्पिटल में मरीजों और उनके परिजनों को साफ सुथरा और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया गया ।

तहसीलदार नेहा वर्मा, डीवाईएसपी घनश्याम मीना, सीआई मनोज सीकरवार, पालिका ईओ तरुण लहरी और पालिकाध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने शहीद पन्नालाल यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया।

सुबह 10 बजे पन्नालाल चौराहे पर नगर पालिका की स्वच्छता टीम और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजारों में सफाई की।अभियान बाजार नंबर 1 से 7 तक चलाया गया। व्यापारियों को डस्टबिन में कचरा डालने की अपील की गई। माल गोदाम चौराहे पर सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया।

साथ ही स्वच्छता का संदेश देने के लिए कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश गोइंग मंडल अध्यक्ष शैलेश काला वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र जैन डीवाईएसपी घनश्याम मीणा तहसीलदार नेहा वर्मा सीआई साहब मनोज सिकरवार नगर पालिका अधिशाक्षी अधिकारी तरुण लहरी सफाई अधिकारी हरिओम मेघवाल महेंद्र सामरिया मंडल महामंत्री धर्मपाल घाटोल दौलत यादव मंडल उपाध्यक्ष पार्षद सतीश गौतम महेश नामदेव संदीप चंद्रावत उमेश महेश्वरी राजा धाकड़ पप्पू मराठा रामेश्वर अहीर लोकेश पावेचा सुरेंद्र सिंह शक्तावत सद्दाम काका जसमीत सलूजा नवीन प्रजापत हर्षित गुप्ता समस्त भाजपा कार्यकर्ता और अनजान।मौजूद।रहे

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *