भारतीय किसान संघ इटावा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया आशीष मेहता का स्वागत अभिनंदन
रेल यात्रियों की समस्याओं को उठाकर सरकार से निराकरण के करेंगे प्रयास: आशीष मेहता

जितेंद्र कुमार नागर इटावा
इटावा भारतीय किसान संघ तहसील पीपल्दा के कार्यकर्ताओं ने कोटा संभाग युवा प्रमुख जितेन्द्र कुमार नागर के नेतृत्व में
राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अनुशंसा पर भारतीय किसान संघ प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता को रेल प्रशासन में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बनने पर कोटा पहुंचकर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान आशीष मेहता ने कहां कि समिति का उद्देश्य रेलवे की सेवाओं को अधिक सक्षम बनाना है। रेल यात्रियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर सरकार से निराकरण के प्रयास करेंगे। पश्चिम मध्य रेल जोन जबलपुर के अंतर्गत भोपाल, कोटा और जबलपुर रेल मंडल आते हैं। पश्चिम मध्य रेल जोन का मुख्यालय जबलपुर में है।
प्रचार प्रमुख उमाशंकर नागर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान संघ प्रांत प्रचार प्रमुख आशीष मेहता को शुभकामनाएं देते हुए सम्मान में पुष्पहार व संगठन दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोश में भगवान बलराम की जय। देश के हम भंडार भरेंगे, ओर कीमत पूरी लेंगे। कौन बनाता हिंदुस्तान, वैज्ञानिक मजदूर किसान जैसे कई उद्घोष भी लगाएं गए।
स्वागत सम्मान के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, जिला अध्यक्ष जगदीश कलमंडा, मंत्री रूपनारायण यादव, कोटा जिला युवा प्रमुख धनराज पारेता, तहसील प्रचार प्रमुख उमाशंकर नागर, राधेश्याम मीणा इटावा, जितेन्द्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।