राज्यपाल पुरुस्कार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

गोपाल पारीक सुल्तानपुर
सुल्तानपुर. नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड स्थानीय संघ सुल्तानपुर द्वारा राज्यपाल पुरुस्कार -प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 98 प्रमाण पत्र एवं तृतीय सोपान के 250 प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि सीबीईओ गायत्री मीना सुल्तानपुर एवं विशिष्ट अतिथि राउमावि सुल्तानपुर के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार मीना रहे।
सुल्तानपुर स्काउट गाइड प्रभारी इन्द्रराज दाधीच ने बताया की ब्लॉक सुल्तानपुर के 11 राजकीय व 1 निजी विद्यालय नवभावना माध्यमिक विद्यालय भाण्डाहेडा के द्वारा राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि प्राप्त की है। मुख्य अतिथि द्वारा सभी विद्यालयों को स्काउट गाईड से जोडने के लिए प्रेरित किया और समाज सेवा से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपाचार्य ऋचा शमा, स्काउट मास्टर दिनेश कुमार शर्मा, सत्यनारायण कुम्हार, सुरेश चन्द्र महावर, राकेश कुमार, सुरेन्द्र मीना, पुष्पा मीना आदि ने भी सम्बोधित किया।