राज्य
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली

राजेंद्र सैन विजय नगर ब्यावर
बिजयंनगर में जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव से सकल जैन समाज के तत्वावधान में मनाया गया। इस मौके पर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए है।
सुबह जयकारों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जुलूस जैन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुआ। बैंड बाजों के संगीतमय भजनों पर युवा और महिलाए नृत्य कर रहे थे। महिला पुरुष बड़ी संख्या में भगवान के जयघोष करते चल रहे थे महिलाओं ने केसरिया वस्त्र धारण किए हुए थे तो पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्रों को धारण किए चल रहे थे ।